{"_id":"673b22713cd936c98801a6ae","slug":"cow-smuggler-neeraj-gaur-caught-in-police-encounter-pistol-and-motorcycle-recovered-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur : पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया गौ तस्कर नीरज गौड़, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur : पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया गौ तस्कर नीरज गौड़, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद
Mon, 18 Nov 2024 04:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 18 Nov 2024 04:48 PM IST
सार
मुंगराबादशाहपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गौ तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया लेकिन दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया गौ तस्कर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
स्थानीय क्षेत्र के नीभापुर गांव के निकट सोमवार भोर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौ तस्कर गिरफ्तार हो गया।मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है।जिसके पास एक कट्टा दो कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।अपराधी पर विभिन्न स्थानों में सात मुकदमे दर्ज है जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संतोष पाठक हमराहियों के साथ नीभापुर गांव के निकट गस्त कर रहे थे।मुखबिर खास से सूचना मिली कि शातिर गौ तस्कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर इधर आ रहे हैं उनके पास कट्टा कारतूस भी है। थोड़ी देर में नीली पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने उनका पीछा किया तो पीछे बैठे साथी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।जवाब में पुलिस ने फायर किया जिससे एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा तथा दूसरा भाग निकला। घायल बदमाश ने पूछे जाने पर अपना नाम नीरज गौड़ निवासी ग्राम कोर्री थाना जलालपुर जौनपुर बताया।
विज्ञापन
तलाशी में उसके पास एक अदद तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर एक पल्सर बाइक बरामद किया गया।इस संदर्भ में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर गौ तस्कर है जिस पर विभिन्न थानों में गौ तस्करी के सात अपराधिक मामले दर्ज हैं।