{"_id":"6742bb88510a7941b00e22f1","slug":"cow-smuggler-injured-police-encounter-dies-shot-in-leg-police-retaliated-by-firing-in-jaunpur-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : पुलिस मुठभेड़ में घायल गो-तस्कर की माैत, पैर में लगी थी गोली; जाैनुपर में पुलिस ने की थी जवाबी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : पुलिस मुठभेड़ में घायल गो-तस्कर की माैत, पैर में लगी थी गोली; जाैनुपर में पुलिस ने की थी जवाबी फायरिंग
Sun, 24 Nov 2024 11:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:07 AM IST
सार
Jaunpur News : जाैनपुर की खुटहन और खेतासराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गो-तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी। हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। यहां देर रात उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती था गो- तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खुटहन और खेतासराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खेतासराय के उसरबस्ती नहर पुल के पास मुठभेड़ के बाद एक गो-तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। बदमाश के पैर में गोली लगी था। हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। यहां डाॅक्टरों ने पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल होकर पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई थी। आरोपी की पहचान खेतासराय थानाक्षेत्र के मारुखपुर निवासी निसार के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ बनुआडीह नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय एक बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे हैं। बदमाश सेठुआपारा नहर की पटरी पकड़ कर बनुआडीह की ओर भाग रहा है। इस पर खुटहन और खेतासराय के थानाध्यक्षों ने उसरबस्ती नहर पुल के पास घेराबंदी की। इस पर बदमाश गाड़ी मोड़कर शेरपुर की तरफ भागने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित होकर गिर गया। इसके बाद बाइक छोड़कर भागने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा तो बदमाश ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश को पुलिस की गोली लग गई। घायल बदमाश को रात 9:16 बजे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गए गो-तस्कर के खिलाफ बक्शा, खुटहन, खेतासराय और जलालपुर में नौ मुकदमे दर्ज हैं।