फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cow smuggler injured in encounter dies, nine cases were registered

Jaunpur News: मुठभेड़ में घायल गो तस्कर की मौत, नौ मुकदमे दर्ज थे

Mon, 25 Nov 2024 04:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Cow smuggler injured in encounter dies, nine cases were registered
पुलिस मुठभेड़ में घायल गो तस्कर निसार अहमद की शनिवार की रात इलाज के दौरान बीएचयू में मौत हो गई। वह खेतासराय थाना क्षेत्र के मारुफपुर गांव का रहने वाला था। निसार के खिलाफ खुटहन, खेतासराय और जलालपुर थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद रविवार को निसार का शव उसके परिजनों को सौंपा गया और पुलिस की मौजूदगी में मारुफपुर के पैतृक कब्रिस्तान में ही उसका सुपुर्देखाक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, निसार गो तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। गत शुक्रवार को खुटहन और खेतासराय थाने की पुलिस ने नसीर को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था, लेकिन उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नसीर के पैर में गोली लगी थी और वह घायल हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई तो डॉक्टरों ने नसीर को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। बीएचयू में इलाज के दौरान ही शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर जौनपुर पुलिस के आला अफसर बीएचयू पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच निसार का शव जौनपुर ले गए। रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया, फिर परिजनों को सौंपा गया। एएसपी सिटी अरविंद वर्मा ने बताया कि बीएचयू में इलाज के दौरान निसार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अरविंद वर्मा ने बताया कि निसार की मौत के बाद परिजनों के हंगामे की सूचना मिल रही थी। एहतियातन घर पर कुछ पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। निसार के ऊपर आर्म्स एक्ट, पशु तस्करी समेत विभिन्न धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed