फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cow smuggler and criminal carrying reward of Rs 25 thousand arrested

Jaunpur News: गो-तस्कर और 25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 15 Jan 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cow smuggler and criminal carrying reward of Rs 25 thousand arrested
खेतासराय। नगर की रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिस टीम ने मंगलवार को 25000 रुपये के ईनामी गो-तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बोलेरो, पिकअप के साथ अवैध तमंचा व गोली जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने पर पुलिस टीम की ओर से अंतरजनपदीय गो-तस्कर, 25000 रुपये का ईनामी और खुटहन से गैंगस्टर में वांछित सेठुआपारा गांव निवासी मोहम्मद कासिफ उर्फ सोनू (28) को रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की जब पुलिस ने तलाशी ली गई तो उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा 1 तमंचा और गोली जब्त की गई। आरोपी के पास से गो तस्करी में प्रयोग किये जाने वाले बोलेरो को बरामद कर सीज कर दिया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed