फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   covid patient found after a month in the district

जिले में एक माह बाद मिला कोविड का मरीज

Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
covid patient found after a month in the district
जौनपुर। जिले में कोविड का संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। एक माह से अधिक समय से जिले में कोविड का कोई मरीज नहीं था। इसी बक्शा ब्लाक के चितौड़ी गांव में कोविड मरीज के मिलने की पुष्टि होने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच कर परिवार और गांव के लोगों के संभावित लोगों की जांच की। बक्शा विकास खंड के चितौड़ी गांव निवासी युवक की पीजीआई में कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाया गया। गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम में डॉ. जनार्दन यादव ने बताया कि गांव निवासी जितेंद्र सिंह पीजीआई इलाज कराने गए थे। जहां जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। सूचना मिलते ही अधीक्षक डॉ. जीके सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य डॉ. दिनेश, अमित निगम, प्रदीप चौधरी ने पहुंचकर परिवार के लोगों की जांच की। जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एक माह से अधिक समय से जिला शून्य था। नया मरीज मिलने से फिर संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। लोगों के मन से भय निकल गया है। यह लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है। लोग कोविड के मानक का पालन करें, अन्यथा स्थिति फिर भयावह हो जाएगी। भीड़ से बचें, मास्क जरूर लगाएं, बाहर निकलते समय मास्क लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed