फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   covid negative report to be shown before admission to counting pandal

मतगणना पंडाल में प्रवेश से पहले दिखानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट

Tue, 27 Apr 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
covid negative report to be shown before admission to counting pandal
जौनपुर। मतगणना के दौरान कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन गंभीर है। ऐसे किसी भी व्यक्ति को एजेंट का गणना कार्मिक नहीं बनाया जाएगा, जिनके पास कोविड निगेटिव की रिपोर्ट नहीं होगी। मतगणना स्थल पर प्रवेश के दौरान भी उन्हें अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसके लिए सभी आरओ को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त रामप्रकाश ने कहा कि त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन का मतगणना दो मई को सभी विकासखंड मुख्यालयों पर स्थित मतगणना स्थल पर होगी। मतगणना प्रक्रिया में कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा। सभी प्रत्याशी उनके निर्वाचन एजेंट एवं मतगणना अभिकर्ता अपना कोविड-19 टेस्ट क्षेत्र सीएचसी पर करा लें। निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट वाले लोगों की ड्यूटी ही लगाई जाएगी और मतगणना स्थल पर प्रवेश के दिया जाएगा। प्रत्येक मतगणना स्थल के मुख्य द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। जहां प्रवेश करने वाले सभी कार्मिकों, सुरक्षाकर्मियों, प्रत्याशियों और मतगणना अभिकर्ताओं का तापमान की जांच की जाएगी। सैनिटाइज किया जाएगा। मतगणना केंद्र पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपस्थित रहने वाले व्यक्तियों को मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। बिना मास्क लगाए किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना कर्मिकों के लिए मतगणना टेबल पर पर्याप्त संख्या में मास्क, सैनिटाइजर एवं ग्लब्स की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed