{"_id":"61609ff28ebc3e93ff1c27db","slug":"court-issued-arrest-warrant-against-malhani-mla-in-check-bounce-case-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: चेक बाउंस के मामले में मल्हनी विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: चेक बाउंस के मामले में मल्हनी विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Sat, 09 Oct 2021 01:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : google
जौनपुर जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के चेक बाउंस के मामले में मल्हनी विधायक लकी यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। परिवादी कोतवाली क्षेत्र के ओलंदगंज निवासी सादिक ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मल्हनी विधायक लकी यादव के खिलाफ परिवाद कोर्ट में प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि लकी यादव जमीन खरीदने के मामले में परिवादी से 14.65 लाख रुपये लिए थे। अनुबंध तय होने के कारण वादी ने लकी यादव से दिए गए रुपयों की मांग की। आरोपी ने वादी को 14.65 लाख का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा मड़ियाहूं का चेक 2 मई 2019 को दिया। परिवादी ने चेक भुगतान के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ओलंदगंज स्थित शाखा में 13 मई 2019 को दिया। लेकिन लकी यादव के खाते में पर्याप्त धन न होने के कारण चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना परिवादी को 15 मई 2019 को मिली। परिवादी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से इसकी सूचना 22 मई 2019 को रजिस्टर्ड डाक से आरोपी के सही नाम व पते पर भेजा। नोटिस प्राप्त होने के बावजूद आरोपी ने जवाब नहीं दिया। फिर परिवादी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अदालत में प्रार्थना पत्र देकर लकी यादव को धारा 138 एन आई एक्ट के तहत तलब कर दंडित करने की मांग की। आरोपी के खिलाफ जमानती वारंट का तामीला पूर्व में हो चुका था। आरोपी की निगरानी भी पूर्व में निरस्त हो चुकी थी।
विज्ञापन