{"_id":"616473b08ebc3e05ee784e2b","slug":"couple-dies-after-tractor-overturns-daughter-survived-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दर्दाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से दंपती की मौत, बाल-बाल बची 15 साल की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में दर्दाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से दंपती की मौत, बाल-बाल बची 15 साल की बेटी
Mon, 11 Oct 2021 10:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
मृतक दंपती (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के महरूपुर गांव में ट्रैक्टर पलटने से दंपती की मौत हो गई, जबकि मां के साथ बैठी बेटी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना सोमवार की रात आठ बजे की है। महरूपुर गांव निवासी महेश चौहान(38) अपनी पत्नी सरिता(36) और 15 वर्षीय बेटी माया को अपने ट्रैक्टर पर बैठाकर खेत में गए थे। खेत में सरसों की बुआई करने के बाद वह रात आठ बजे वापस आ रहे थे। ट्रैक्टर जैसे ही वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर चढ़ा रहे थे कि असंतुलित होकर पलट गया।
विज्ञापन
इससे मौके पर ही महेश की मौत हो गई, जबकि पत्नी की गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोग पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर ट्रैक्टर पर बैठी माया को खरोंच तक नहीं आई है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोरी ट्रैक्टर पलटते वक्त दूसरी साइड गिर गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।