{"_id":"6ae3965ffd973694a70b4614","slug":"lawyers-protested-against-the-high-court-incident-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-165938-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हाईकोर्ट की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हाईकोर्ट की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
इलाहाबाद हाईकोर्ट की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते केराकत के अधिवक्ता। संवाद
Link Copied
केराकत। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं और न्यायमूर्ति के बीच हुए विवाद के विरोध में बृहस्पतिवार को केराकत तहसील के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। तहसील बार एसोसिएशन केराकत के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष सुरेश राम और मंत्री हिरेंद्र यादव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए अपने साथी अधिवक्ताओं के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुए घटनाक्रम पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। विरोध के समर्थन में सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे, जिस कारण तहसील परिसर स्थित ग्रामीण न्यायालय में न्यायिक कामकाज प्रभावित रहा। मुकदमों की सुनवाई और अन्य न्यायिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने घटना के प्रति अपना विरोध जताते हुए साथी अधिवक्ताओं के समर्थन में एकजुटता दिखाई। इस दौरान नमः नाथ शर्मा, रविकांत यादव, ज्ञान प्रकाश पांडेय, मुकेश शुक्ला, अशोक यादव, बृजेश सोनकर, कृपाशंकर वर्मा आदि अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।