फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Couple dies after tractor overturns daughter survived in jaunpur

जौनपुर में दर्दाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से दंपती की मौत, बाल-बाल बची 15 साल की बेटी

Mon, 11 Oct 2021 10:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Oct 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Couple dies after tractor overturns daughter survived in jaunpur
मृतक दंपती (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के महरूपुर गांव में ट्रैक्टर पलटने से दंपती की मौत हो गई, जबकि मां के साथ बैठी बेटी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


घटना सोमवार की रात आठ बजे की है। महरूपुर गांव निवासी महेश चौहान(38) अपनी पत्नी सरिता(36) और 15 वर्षीय बेटी माया को अपने ट्रैक्टर पर बैठाकर खेत में गए थे। खेत में सरसों की बुआई करने के बाद वह रात आठ बजे वापस आ रहे थे। ट्रैक्टर जैसे ही वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर चढ़ा रहे थे कि असंतुलित होकर पलट गया।
विज्ञापन


इससे मौके पर ही महेश की मौत हो गई, जबकि पत्नी की गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोग पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर ट्रैक्टर पर बैठी माया को खरोंच तक नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोरी ट्रैक्टर पलटते वक्त दूसरी साइड गिर गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed