भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर टीडी इंटर कॉलेज के मारकंडेय सिंह हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने श्रमिक, मजदूर, शिल्पकार, कारीगर, कलाकार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि भारत को पुन: सोने की चिड़िया बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है। दिन प्रतिदिन भारत अपना स्वर्णिम इतिहास रच रहा है। साढे़ 4 वर्ष की सरकार ने सभी वर्गों को एक साथ लेकर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र को अमल में लाया है। पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए पद चिन्हों पर निरंतर चल रही है। स्व. पंडित अटल बिहारी वाजपेई के स्वर्णिम भारत बनाने का सपना पूरा करेंगे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी एक विचारधारा पर चलती है। कार्यक्रम में जिला के महामंत्री सुशील मिश्रा, पाणिनी सिंह, अंजना श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा रागिनी सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैदर मेराज, संयोजक विनीत शुक्ला, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, अभय राय, जिला मीडिया प्रभारी आमोद कुमार सिंह, सुशांत चौबे आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।