फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Counting of votes was done twice amidst commotion Wasim won

Jaunpur News: गहमागहमी के बीच दो बार कराई गई मतगणना, तब जीते वसीम अहमद

Sun, 14 May 2023 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes was done twice amidst commotion Wasim won
नगर पंचायत चुनाव की मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे शाहगंज में शुरू करायी गई। भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच मामूली अंतर का मामला चल रहा था, ऐसे में दो-दो बार पुन: मतगणना करायी गई। इसके बाद भी हंगामा होते देख पुलिस ने कई थानों की पुलिस बुला ली गई। रात करीब पौने दस बजे यहां सपा के प्रत्याशी वसीम अहमद को विजयी घोषित किया। खेतासराय नगर पंचायत में हुए चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई। शुरूआती रुझान में तो यहां से भाजपा के उम्मीदवार रुपेश आगे थे। करीब तीन चक्र की मतगणना के बाद तक अच्छी बढ़त बना ली थी। लेकिन चौथे चक्र से बढ़त कम होने लगी और पांचवे चक्र के अंत तक जारी रिपोर्ट के अनुसार करीब डेढ़ सौ वोट से भाजपा प्रत्याशी चुनाव हार गए। हालांकि उससे पहले ही उन्होने मतगणना में खामियों का आरोप लगाते हुए पुन: मतगणना की मांग की। ऐसे में वहां के रिटर्निंग आफिसर ने पुन: मतगणना करायी। इस दौरान काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। दो बार करायी गई मतगणना में भी वसीम जीत गए। इससे नाराज भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने मतगणना केंद्र के बाहर खूब हंगामा किया। रात करीब दस बजे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही। हंगामा करने वालों की स्थिति यह थी कि जब पुलिस डंडा भांजती तो कुछ देर के लिए बाहर हो जाते थे और कुछ देर के बाद पुन: उसी स्थल पर पहुंचकर हो हल्ला मचाना शुरू कर दे रहे थे।
विज्ञापन

मड़ियाहूं में रोक दिया गया मीडिया का मोबाइल
निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान जगह-जगह कुछ अव्यवस्थाएं भी दिखीं। मड़ियाहूं में मोबाइल लेकर अंदर जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध था। सुबह जब मीडिया के लोग पहुंचे तो यह कहा गया कि मीडिया गैलरी में जिसे भी बैठना है उसे मोबाइल बाहर करना होगा। ऐसे में समय-समय पर अपडेट लेने में काफी दिक्कतें हुईं। अधिकारियों से बात करने पर केवल एक दूसरे पर टालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed