फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Counting of votes for the village government started, votes of various posts of panchayats being counted under tight security at 21 counting places in jaunpur

जौनपुर: गांव की सरकार के लिए वोटों की गिनती शुरू, 21 मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिने जा रहे पंचायतों के विभिन्न पदों के वोट

Sun, 02 May 2021 10:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 May 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes for the village government started, votes of various posts of panchayats being counted under tight security at 21 counting places in jaunpur
मतगणना करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के गांव की भावी सरकार के लिए लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। पंचायतों के विभिन्न पदों पर रविवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है। परिणाम जानने को लेकर हर कोई बेकरार है। इसके लिए वह प्रतिबंध के मतगणना स्थल के आसपास चक्कर लगाते रहे।

विज्ञापन


जिले में ग्राम प्रधान के 1740, बीडीसी सदस्य के 2027, जिला पंचायत सदस्य के 83 और ग्राम पंचायत सदस्य के 21544 पद हैं। इसमें बीडीसी सदस्य के 56 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। ग्राम पंचायत सदस्य के अधिकांश पदों पर नामांकन ही नहीं हुआ था। शेष पदों के लिए मतदान 15 अप्रैल को हुआ था। इसके बाद से मतपेटी स्ट्रांग रूम में रख दी गई थी। हर कोई परिणाम जानने को बेकरार था। रविवार को मतगणना में शामिल होने के लिए सुबह से ही सभी 21 मतगणना स्थलों पर भीड़ लगनी शुरू ही गई थी। प्रत्याशी और उनके एजेंटों को गेट पर जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। मतगणना के लिए 218 न्याय पंचायतों में 872 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक और एक अतिरिक्त सहायक की तैनाती की गई है। सभी आरओ की निगरानी में स्ट्रांग रूम खोलकर सुबह आठ बजे मतपेटिकाओं को बाहर निकाला  गया और तय टेबल पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दस बजे से  नतीजे सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed