फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Councilors gave strike, said: EO indulged in corruption

सभासदों ने दिया धरना, बोले:भ्रष्टाचार में लिप्त हैं ईओ

Tue, 19 Nov 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Councilors gave strike, said: EO indulged in corruption
- नगर पालिका कार्यालय परिसर में अधिशासी अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे सभासद। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अधिशासी अधिकारी के रवैए से नाराज सभासदों ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में धरना दिया। अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोप लगाए। कहा कि जब तक अधिशासी अधिकारी का अन्यत्र तबादला नहीं होता, वह धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

धरने में सभासद रामसूरत मौर्य ने कहा कि अधिशासी अधिकारी की मनमानी चरम पर है। ईओ ने निजी हितों के लिए शहर की आम जनता के हितों को दरकिनार कर दिया है। सतीश सिंह त्यागी ने कहा कि जिस ईओ को जनता के हितों का ध्यान न हो उसे यहां रहने का अधिकार नहीं। बकरीद, नवरात्र जैसे प्रमुख त्योहार बीतने के बाद भी बोर्ड की मीटिंग नहीं कराई गई। रेनू पाठक ने कहा कि ईओ का सभासदों, कर्मचारियों और आम जनता के प्रति व्यवहार उचित नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व सभासद दीपक सिंह मांटो ने कहा कि ईओ जनता के बीच विकास कार्यों को कराने में असमर्थ रहे हैं। उनका आचरण ऐसा है कि पंजीकृत ठेकेदारों ने भी साथ काम करने से इंकार कर दिया है। सभासद दीपक जायसवाल ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण के लिए संपर्क करने पर ईओ दुर्व्यवहार करते हैं। नामांतरण और असेसमेंट की फाइल में धन उगाही का आरोप लगाया। डॉ.हसीन बब्लू ने कहा कि यह धरना तब तक चलेगा, जब तक ईओ का अन्यत्र तबादला नहीं होता। धरने में सभासद संतोष मौर्य, रवि सोनकर, फैसल यासीन, शिव कुमार मौर्य, शबीब हैदर, सरफराज, साजिद अलीम, अलमास अहमद, नमिता सिंह, प्रभावती देवी, अंजू मौर्य, अंजू सिंह, बिंदू यादव, रीना सोनकर, रामअवतार सोनी, मनोज कुशवाहा, बसंत प्रजापति, विष्णु सेठ, मो.अशफाक आदि मौजूद रहे। संचालन नंदलाल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed