{"_id":"20aa9b371fd750b6bbbddfd0d7ac2c19","slug":"cote-shop-to-repeal-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की दूकान निरस्त करने के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की दूकान निरस्त करने के लिए हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Tue, 08 Sep 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
महाराजगंज विकास खंड के हिलाली गांव के लोगों ने कोटे की दूकान निरस्त करने की मांग को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में हंगामा किया।
तहसीलदार मनोज राय को ज्ञापन सौंप कर आरोप लगाया कि 26 मई को दूकान निरस्त की गई थी। कोटेदार श्याम बहादुर सरोज बनबढ़ किस्म का व्यक्ति है।
ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम पुष्पराज सिंह ने पूर्ति निरीक्षक के जांचोपरांत दूकान को निरस्त कर दिया था। जनौर के कोटेदार महेन्द्र प्रताप सिंह से संबद्ध कर दिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि वितरण मेें बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जाती है। कोटेदार श्याम बहादुर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए। कोटे की नई दूकान का आवंटन किया जाए।
अगर ऐसा नहीं होता है तो ग्रामीण तहसील परिसर में अनशन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों में नाजमा, सितारा, रूकसाना, अनवरी बेगम, दूधनाथ, कमलेश, हरीराम, दुर्गावती, अमरनाथ सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।