फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corruption dominated the country's largest state for a long time: Radha Mohan

देश के सबसे बड़े प्रदेश में लंबे समय तक रहा भ्रष्टाचार का बोलबाला : राधामोहन

Sun, 05 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corruption dominated the country's largest state for a long time: Radha Mohan
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को संगठन के जौनपुर और मछलीशहर जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में आयोजित जौनपुर इकाई की बैठक में उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। प्रदेश माफिया, आतंक, तुष्टीकरण जैसी समस्याओं से ग्रस्त था। पूर्व की सरकारों ने प्रदेश के विकास पर ध्यान न देकर अपने वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टीकरण की राजनीति की, लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद प्रदेश ने न केवल अपनी खोई हुई सांस्कृतिक विरासत को फिर से प्राप्त किया, बल्कि विकास के नये स्तंभ भी स्थापित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साल 2017 में जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने प्रदेश को हर तरह से सामर्थ्यवान और समृद्ध बनाने, मजहब की राजनीति का खात्मा करने और संकीर्ण राजनीति से मुक्त करने का संकल्प लिया। आज यह प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है कि जो चुनौतियां उन्हें विरासत में मिली थीं, उन चुनौतियों को स्वीकार कर उससे पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में महिलाएं घर से बाहर निकलने में डरती थीं, अब बेहिचक आवागमन कर रहीं हैं। इस दौरान आभार ज्ञापन जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बयालसी इंटर कालेज जलालपुर के स्व.मथुरा सिंह सभागार में संगठन की मछलीशहर जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जहां उन्होंने कहा कि जो उत्तर प्रदेश पहले प्रश्नों का प्रदेश था, आज सचमुच में योगी की सरकार में सही अर्थों में उत्तम प्रदेश बन चुका है। उत्तर प्रदेश देश की राजनीति की दशा व दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक समस्या कोविड महामारी के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकार में यह समस्या बौनी साबित हुई है। पहली लहर के दौरान हमारे देश में पीपीई किट, एन 95 मॉस्क और वेंटिलेटर की उपलब्धता नहीं थी। महज दो वर्षों में ये सामग्री विदेश में एक्सपोर्ट की जाने लगी है। दूसरी लहर में ऑक्सीजन की समस्या के दौरान पीएम मोदी द्वारा जल, थल, नभ इन तीनों मार्गों के जरिए एक सप्ताह में पूरे देश में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का काम किया गया है। प्रदेश के सभी जनपदों में ऑक्सीजन प्लांट लगाकर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल व संचालन जिला महामंत्री डा. अजय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed