{"_id":"5f2300706a6e321a4f5866cf","slug":"corona-in-jaunpur-six-deaths-from-corona-140-new-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Jaunpur: कोरोना से छह मौत, 140 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या हुुई 1965","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Jaunpur: कोरोना से छह मौत, 140 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या हुुई 1965
Thu, 30 Jul 2020 10:49 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
जिले में कोरोना के हालात अब खतरनाक रूप लेते जा रहे हैं। गुरुवार को छह मौतों की पुष्टि हुई तो 140 नए मरीज भी मिले हैं। पीड़ितों में ज्यादातर सरकारी कर्मचारी व व्यापारी हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1965 हो गई है। इसमें 30 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 891 हैं।
विज्ञापन
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 1347 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 140 पॉजिटिव मिले हैं। पहले से भर्ती 36 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक 30 की मौत हो चुकी है। आज 1213 नए लोगों के भी सैंपल लिए गए। नए 1213 सैंपल मिलाकर अब तक कुल 37730 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इसमें 35217 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। कहा कि जिसमें भी सर्दी, खांसी, सांस फूलने के लक्षण हैं, वह अपनी जांच अवश्य करा लें। सभी ब्लॉक सीएचसी-पीएचसी और जिला अस्पताल पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन