{"_id":"62321d33061f07006014bcb7","slug":"cooks-will-soon-get-honorarium-for-three-months-jaunpur-news-vns643465853","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों को जल्द मिलेगा तीन माह का मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयों को जल्द मिलेगा तीन माह का मानदेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व राजकीय विद्यालयों में तैनात रसोईयों का तीन माह से लटका हुआ मानदेय जल्द ही रसोइयों को मिल जाएगा। शासन से राशि मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की मंजूरी का इंतजार है। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद पैसा रसोइयों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
जिले के 3096 विद्यालयों में 508928 बच्चे पंजीकृत है। इनको दोपहर की छुट्टी में मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के लिए 8689 रसोइयों की तैनाती की गई । शासन की ओर से इनको प्रतिमाह 1500 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाता है। स्कूलों में तैनात इन रसोइयों को सितंबर माह तक का ही मानदेय मिला है। अक्टूबर से अब तक मानदेय न मिलने से रसोइया परेशान थे। उनकी परेशानी अब जल्द दूर होने वाली है। तीन माह यानी अक्टूबर से दिसंबर तक तीन करोड़ तीन लाख मानदेय जल्द ही विभाग की ओर से भेज दिया जाएगा। इसकी प्रकिया चल रही है।
जिले के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में तैनात रसोइयों को तीन माह का मानदेय होली के पहले भेज दिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही। कुल तीन करोड़ तीन लाख मानदेय भेजा जाएगा। - अरुण कुमार मौर्या, जिला समन्यवक, एमडीएम