फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Convoy died in roadways bus collision in fog, three serious

कोहरे में रोडवेज बस की टक्कर से हलवाई की मौत, तीन गंभीर

Sat, 05 Dec 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Convoy died in roadways bus collision in fog, three serious
डोभी। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चंदवक थाना क्षेत्र के कर्रा कॉलेज डाकघर के समीप रोडवेज बस की चपेट में आने से हलवाई की मौत हो गई। हादसे में महिला समेत उसके तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के बिहद्दर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव (45) हलवाई का काम करते हैं। आजमगढ़ के पल्हना में एक शादी समारोह में भोजन बनाकर वह शनिवार को अन्य सहयोगियों के साथ टेंपो में सवार होकर कर्रा पहुंचे। यहां पीजी कॉलेज स्थित डाकघर के पास टेंपो रोककर वह बाहर उतरे। अन्य साथियों को वाराणसी जाने के लिए रोडवेज बस रोकवाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार में आजमगढ़ की ओर से आ रही बस घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर ओमप्रकाश को टक्कर मारते हुए टेंपो में टकरा गई। हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टेंपो सवार काशी यादव (40), दिलीप यादव (35) निवासी बिहद्दर व गीता प्रजापति (45) निवासी नरायनपुर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी डोभी पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दिलीप को जिला अस्पताल और काशी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed