{"_id":"61a9121698646918c077a53c","slug":"controversy-started-as-soon-as-the-gold-medalist-list-was-released-jaunpur-news-vns625749854","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड मेडलिस्ट सूची जारी होते ही विवाद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड मेडलिस्ट सूची जारी होते ही विवाद शुरू
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी की गई गोल्ड मेडलिस्ट की सूची पर विवाद शुरू हो गया है, जिसे लेकर इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन की अनम खान ने इसकी शिकायत अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय द्विवेदी व चीफ प्राक्टर संतोष कुमार से की, जिसमें कहा है कि गोल्ड मेडलिस्ट सूची में हमेशा नियमिति छात्रों को रखा जाता है, लेकिन इस बार लेटरल (पालीटेक्निक के उत्तीर्ण छात्रों का बीटेक द्वितीय वर्ष में प्रवेश) के छात्रों को पहली बार मेडल दिया जा रहा है,जो नियमानुसार नहीं है।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से दस दिसंबर को आयोजित 25 वें दीक्षा समारोह में जारी सूची के मुताबिक 70 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा, जिसमें यूजी के 19 व पीजी के 51 विद्यार्थी होंगे, जबकि मीडिया सेल ने 65 विद्यार्थी हैं, जिसकी सूची बृहस्पतिवार को जारी हो गई है। इस दौरान गोल्ड मेडलिस्ट सूची में स्नातक कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिग में शशांक सिंह, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिग में हरिकेश्वर प्रजापति, इलेक्ट्रानिक कम्यूनिकेशन में राहुल पटेल, इनफार्मेशन टेक्नोलाजी में ऐश्वर्या सिंह, इलेक्ट्रानिक इंस्ट्रूमेंटेशन में सत्यार्थ प्रकाश, कंप्यूटर साइंस में श्रेया गुप्ता, बीफार्मा में आकांक्षा दुबे, एचआरडी में शिवांगी सिंह, बायोटेक्नोलाजी में अमीना नाल, माइक्रोबायोलाजी में तजीम जेहरा, बायोकेमिस्ट्री में कुंजलता प्रजापति आदि शामिल हैं। इस सूची पर आपत्ति आने की तिथि दो दिसंबर तक रखी गई थी।
कार्य आगामी चार दिसंबर को होने वाली विभिन्न समितियों की बैठक में विद्यार्थियों की ओर से की गई आपत्ति पर विचार करके निर्णय लिया जाएगा कि कौन सा विद्यार्थी गोल्ड मेडल के लिए पात्र है या नहीं। - महेंद्र कुमार, कुलसचिव