फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Consumption of five tons of nutritious food in a month yet 13 thousand children are malnourished

Jaunpur News: महीने में पांच टन पुष्टाहार की खपत फिर भी 13 हजार बच्चे कुपोषित

Sun, 22 Dec 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Consumption of five tons of nutritious food in a month yet 13 thousand children are malnourished
बच्चों को स्वस्थ और खुशहाल बचपन देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए हर माह पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। एक माह में औसत पांच टन पुष्टाहार की खपत होती है। इसके बावजूद भी जिले में 13320 बच्चे कुपोषित हैं।
विज्ञापन

करीब 55 लाख की आबादी वाले जिले में शून्य से छह वर्ष के तक के बच्चों की संख्या 4.01 लाख के करीब है। इन बच्चों का बचपन स्वस्थ रखने के लिए भोजन के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरक आहार देने की योजना है। जिले में संचालित कुल 5321 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण के साथ ही हाट कुक्ड योजना लागू है। जहां से बच्चों संग गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण आहार दिया जाता है। इसके बावजूद भी कुपोषण पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पा रही है। हालांकि विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो जून माह में कुल कुपोषित बच्चों की संख्या 22349 थी। वहीं अक्तूबर में घटकर 13320 पर पहुंच गई, जिसमें से 9029 कुपोषित बच्चों में सुधार आया है।
विज्ञापन

बच्चों का कुपोषण खत्म करने के लिए जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र बनाया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों से गंभीर अति कुपोषित बच्चों को भर्ती किया जाता है। 10 बेड का केंद्र कभी कभार ही भरता है। कभी आठ तो कभी पांच बच्चे ही यहां पहुंचते हैं। शुक्रवार को केंद्र की पड़ताल हुई तो सिर्फ चार बच्चे भर्ती मिले। यहां अक्तूबर में 17 बच्चे, नवंबर में आठ, 19 दिसंबर तक चार बच्चे भर्ती हुए हैं। केंद्र के चिकित्सक डॉ. शशांक ने बताया कि गंभीर कुपोषित बच्चों को 21 दिन और नाॅर्मल को 14 दिन रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed