फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Construction of pond and drain will cost 1.25 billion

Jaunpur News: सवा अरब से होगा तालाब और नाली का निर्माण

Thu, 14 Dec 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Construction of pond and drain will cost 1.25 billion
जौनपुर। जिला पंचायत की तरफ से 15 वां वित्त व पंचम राज्य वित्त के तहत सवा अरब की लागत से सरोवर, नाली व मिट्टी खड़जा का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही इस काम को तीन माह के अंदर पूरा करना है।
विज्ञापन

15 वां वित्त के टाइट ग्रांट के तहत मुफ्तीगंज में ग्राम पंचायत महिमापुर कंडी तालाब का वर्षा जल संचयन व भूजल रिचार्ज के लिए अमृत सरोवर का निर्माण 43.96 लाख की लागत से कराया जाएगा। इसी ब्लाक के ग्राम सभा पतौरा में भुलई के घर होते हुए कदहरा नाला तक नाली निर्माण 52.19 लाख से कराया जाना है। इसके अलावा पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत जमुवारी गोपालपुर प्रधान के घर होते हुए रामचंदर के घर व दुर्गा मंदिर, असवारा सरहद तक मिट्टी खड़जा का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य को तीन माह के अंदर पूर्ण कराया जाना है। इन परियोजनाओं की पुन: निविदा व जिलानिधि योजना के तहत 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक टेंडर कराया जा रहा है। इसके बाद टेक्निकल बिड में क्वालीफाइड ठेकेदार की ही फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत के 15 वां वित्त व पंचम राज्य वित्त के तहत तालाब, नाली व मिट्टी खड़जें का काम कराया जाना है। तीन माह में काम खत्म करना है।-जेपी मौर्या, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article