फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Construction is going on slowly, 52 percent work done in 17 months

Jaunpur News: धीमी गति से हो रहा निर्माण, 17 महीने में 52 फीसदी हुआ काम

Sun, 19 Nov 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Construction is going on slowly, 52 percent work done in 17 months
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ वाराणसी की तरफ से सिद्दीकपुर आईटीआई में 11.78 करोड़ की लागत से राजकीय महिला आईटीआई का निर्माण कराया जा रहा है। अगस्त 2022 से निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक 52 फीसदी ही कार्य हो सका है जबकि अगस्त 2024 तक काम पूरा करना है। ऐसे में आठ माह में काम पूरा करना चुनौती होगा। इसमें अभी तक शासन स्तर से 5.89 करोड़ रुपये मिल चुक हैं। द्वितीय तल छत का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ से पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत अगस्त 2021 में राजकीय महिला आईटीआई का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड (यूपीआरएनएस) को दी गई है। इसमें निर्माण कार्य व उपकरण में कुल 11.78 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। पांच करोड़ 89 लाख का बजट मिल चुका है और 52 फीसदी काम पूरे हुए हैं। इसमें अभी तक तीन करोड़ 54 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन ट्रेड़ों का किया जाना हैं संचालन :-
पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत राजकीय महिला आईटीआई में इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन, बेसिक कैसमेटोलॉजी, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), फिजियोथेरेपी टेक्निशियन, रेडियोलॉजी टेक्निशियन का ट्रेड है। जिसका ही यहां पर संचालन होना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला आईटीआई को सिद्दीकपुर स्थित आईटीआई परिसर में बनवाया जा रहा है। इसके तहत अभी तक 52 फीसदी निर्माण पूर्ण हो सका है, शेष अगस्त 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। -राजेश खरवार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed