फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Constitution of bench of judge and advocate for speedy disposal

त्वरित निस्तारण के लिए जज व अधिवक्ता की पीठ का गठन

Sat, 28 Aug 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Constitution of bench of judge and advocate for speedy disposal
दीवानी न्यायलय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में एक्सीडेंट क्लेम से जुड़े अधिकतम मुकदमों का नि - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वादों के निस्तारण के लिए जनपद में जज-अधिवक्ता की पीठ का गठन किया है। मोटर दुर्घटना क्लेम के मुकदमों के निस्तारण के लिए अपर जिला जज अशोक कुमार यादव व अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव, पारिवारिक वादों के निस्तारण के लिए न्यायाधीश अली रजा व अधिवक्ता राजेंद्र यादव , सत्र न्यायालय के मुकदमों के लिए अपर जिला जज अंजनी कुमार सिंह व अधिवक्ता मंजू शास्त्री, मजिस्ट्रेट न्यायालयों के मुकदमों के लिए सीजेएम विकास व अधिवक्ता अवधेश पांडेय, सिविल मामलों के निस्तारण के लिए जज प्रमोद कुमार वर्मा व अधिवक्ता देवेंद्र कुमार यादव की पीठ का गठन किया गया है। जनपद न्यायाधीश ने कहा लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण व वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए यह व्यवस्था मील का पत्थर साबित होगी। ट्रिब्यूनल जज मनोज कुमार सिंह गौतम ने कहा कि विलंबित न्याय न मिलने के समान होता है । एक्सीडेंट क्लेम से जुड़े मुकदमे संक्षिप्त विचारण वाले होते हैं। अगर समय पर जवाबदेही लग जाए तथा पुलिस चार्जशीट कोर्ट में भेज दे तो साल डेढ़ साल में मुकदमों का निस्तारण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed