फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congressmen came on the road, quarreled with the police

सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस से तकरार

Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Congressmen came on the road, quarreled with the police
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद मौके पर जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और सांसद दीपेंद्र हुड्डा को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलने पार्टी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कार्यकर्ता सोमवार को घटना के विरोध में सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तकरार भी हुई। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला भी जलाया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रशासन के अधिकारियों ने जुलूस को कलेक्ट्रेट के पहले ही पेट्रोल पंप के पास रोक दिया। जुलूस रोके जाने से नाराज कार्यकर्ताओं और पुलिस के अधिकारियों के बीच तकरार भी हुई। जुलूस रोके जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर नारेबाजी तकना शुरू कर दिया। इसके चलते करीब आधे घंटे कर आवागमन बाधित रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर विरोध जताया। इसकी जानकारी होने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल मौके पर पहुंचे। उनके समझाने-बुझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर डा. राकेश उपाध्याय, मुफ्ती मेहंदी, धर्मेंद्र निषाद , शशांक राय, तिलकधारी निषाद, डॉ. आरसी पांडेय, देवानंद मिश्रा, राकेश सिंह, आरिफ सलमानी, तौक़ीर खान, नीरज राय, ज्ञानेश सिंह, आजम जैदी, नेसार इलाही, अमन सिन्हा, अभिमन्यु तिवारी, अजय कुमार सोनकर, अतीक, शिव मिश्र, राजकुमार मौर्या, विशाल सेठ, मोहमद, अंकित, अशरफ, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिकरारा : गोसाईगंज बाजार में कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। इस दौरान मनोज शुक्ला, करिया पांडेय, राजदेव यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता, आशीष पांडेय, गौरव शुक्ला, सुभाष चंद सोनकर, शिवराम प्रजापति, हिमांशु शुक्ला, शिव कुमार पाल, विपिन शर्मा, गौरव गुप्ता, अमरीश शुक्ला, मोनू सरोज, पकालू गुप्ता, बादल गुप्ता बलराम यादव, जनार्दन निषाद, राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed