फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress wrote instead of number in marksheet

मार्कशीट में नंबर की जगह लिख दिया कांग्रेस

Wed, 10 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress wrote instead of number in marksheet
एमए की मार्कशीट पर परिणाम के सामने लिखा गया कांग्रेस का वायरल फोटो। - फोटो : JAUNPUR
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंद्ध मां आशा ज्ञानदीप संस्थान कुछमुछ के छात्र की मार्कशीट में गड़बड़ी मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि मार्कशीट में हुई गलती को जल्द सुधार कर रिजल्ट अपडेट कर दिया जाएगा। मार्कशीट पर नंबर की जगह कांग्रेस लिख कर रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अजब-गजब मामला सामने आ रहा है। एमए अंतिम वर्ष का छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख चकित रह गया। मार्कशीट में नंबर की जगह कांग्रेस लिखा था। देखते ही देखते मार्कशिट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इस बात को लेकर स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष ने इसकी शिकायत कुलसचिव महेंद्र कुमार से भी की। मामला मां आशा ज्ञानदीप संस्थान का है। एमए अंतिम वर्ष के छात्र की मार्कशीट में रिजल्ट की जगह पर कांग्रेस लिखकर आया है। महाविद्यालय एमए अंतिम के वर्ष छात्र विक्रम सिंह का कहना है कि रिजल्ट देखने के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर गए तो उनके रिजल्ट में अंक की जगह कांग्रेस लिखा मिला। इसकी जानकारी जैसे महाविद्यालय प्रबंधक संघ के अध्यक्ष दिनेश तिवारी को हुई। उन्होंने इसे जल्द ठीक कराने की कुलसचिव से अपने ज्ञापन में लिखकर मांग की। इस संबंध में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसी गलती है तो जल्दी से संपर्क कर उसे चेक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed