फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress will surround the assembly on 17th under the MNREGA Bachao Sangharsh: Dr. Pramod

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 17 को कांग्रेस घेरेगी विधानसभा : डॉ. प्रमोद

Sun, 15 Feb 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Congress will surround the assembly on 17th under the MNREGA Bachao Sangharsh: Dr. Pramod
जौनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मनरेगा और ग्रामीण गरीबों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव होगा। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 20 वर्ष पहले यूपीए सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू कर संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया था। ग्राम पंचायत को ग्राम स्तर की परियोजनाओं पर निर्णय लेने का अधिकार देकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया गया है। कोविड-19 महामारी जैसे संकटों के दौरान यह ग्रामीण भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा साबित हुई। भाजपा के इस मजदूर विरोधी नियम के आते ही कांग्रेस ने तीन जनवरी से ही पूरे देश में मनरेगा बचाओ संग्राम शुरू कर दिया था। 13 फरवरी को सभी 75 जनपदों में पदयात्रा की गई। दूसरे चरण 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव करेंगे। इस दौरान जिला प्रवक्ता अनिल दुबे आज़ाद, शेर बहादुर सिंह, राकेश मिश्रा मंगला गुरु, जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, जिला सचिव इरशाद खान आदि उपस्तिथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed