फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress took out the pledge yatra, gave the message of driving away the BJP and removing inflation

प्रतिज्ञा यात्रा निकाल कांग्रेस ने दिया भाजपा भगाओ और महंगाई हटाओ का संदेश

Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Congress took out the pledge yatra, gave the message of driving away the BJP and removing inflation
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रतिज्ञा यात्रा अभियान के तहत पद यात्रा निकाला। इस दौरान लोगों को भाजपा भगाओ व मंहगाई हटाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

चौरा गांव से निकली प्रतिज्ञा यात्रा औरी , कुसैला ,भौरा , मोलनापुर ,तेजपुर , दाउदपुर होते हुए सेनापुर स्थित शहीद पार्क में पहुंकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। वक्ताओं ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल होना बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता का खून चूस रही है। पेट्रोलियम पदार्थों , खाद्य पदार्थों , खाद व बीज सहित हर आवश्यक वस्तुओं के दामों में भारी वृद्धि की है, जिससे जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई, भ्रष्टाचार , जुल्म अन्याय एवं अपराधों पर अंकुश अब तभी लगेगा, जब भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका जाएगा। इस अवसर पर जिला सचिव डा. संतोष कुमार गिरि, लालता प्रसाद चौधरी, विनोद कुमार राव ,इंतेयाज, धर्म राज चक्रवर्ती, राम अवतार सरोज ,धनन्जय, विशाल, राम लखन, पंकज प्रधान, आशीष यादव, सुशील सोनकर, भगवानदीन , एवं सुबाष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed