{"_id":"62b9f948b274e42b304abfb7","slug":"congress-submitted-memorandum-by-performing-satyagraha-in-protest-against-agneepath-jaunpur-news-vns66109190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस ने सत्याग्रह कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस ने सत्याग्रह कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में विधानसभा वार सत्याग्रह कर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अग्निपथ योजना से सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपरा को नष्ट करने और और उसके मनोबल को तोड़ा जा रहा है। सरकार ने बिना किसी परामर्श के ही गलत नीति को थोपा दिया है।
जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की अगुवाई में अंबेडकर तिराहा स्थित भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्याग्रह पर बैठ गए। रामधुन की और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपकर सत्याग्रह समाप्त किया। मौके पर प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद, राकेश सिंह डब्बू, नीरज राय, आजम जैदी, अजय सोनकर, दिल्लू, देवराज पांडेय, शशांक राय अंकित, संदीप सोनकर, डीके त्रिपाठी मौजूद रहे। मडि़याहूं में डा. आरसी पांडेय के नेतृत्व में महात्मा गांधी पार्क पर में सत्याग्रह कर उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सत्याग्रह में डा. रविंद्र मिश्रा, दाताराम तिवारी, तालुकदार दुबे, महेंद्र बेनवंशी, मदन मिश्रा, विनय शुक्ला, विनय तिवारी, संजय माली, राम सिंह, मनभावती दुबे, अलाउद्दीन कुरेशी, इम्तियाज हाशमी, रहमत सलमानी, अरविंद यादव, केपी प्रजापति, विजय यादव आदि उपस्थित रहे। बदलापुर में इंदिरा पार्क में दो घंटे तक सत्याग्रह कर कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र एसडीएम डा. प्रदीप कुमार को सौंपा। मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी, रामचंद्र मिश्र, मुंशी रजा, बाबूराम यादव, महात्मा शुक्ला, राकेश मिश्रा, कृष्णा तिवारी, अच्छेलाल, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। मछलीशहर में ब्लॉक मुख्यालय पर कांग्रेस नेता पंकज सोनकर प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सत्याग्रह कर ज्ञापन सौंपा। जब तक अग्नीपथ कानून को सरकार पूरी तरह से वापस नहीं ले लेती सत्याग्रह चालू रहेगा। मौके पर महमूद अंसारी, राकेश मिश्रा मंगला गुरु, लव कुमार गुप्ता, प्रेमचंद यादव, रेखा सिंह, सुरेश गौड़, रानी उपाध्याय, डा. नवनीत उपस्थित रहे। शाहगंज में कांग्रेसी नेता परवेज आलम के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार को सौंपा। कहा कि हम राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि इस योजना के व्यापक विरोध को संज्ञान में लेकर इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। बक्शा में ब्लॉक परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप सत्याग्रह कर विरोध जताया। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान देवराज पांडेय, डॉ. प्रवेश, राजीव निषाद, चंद्रजीत गुप्ता मौजूद रहे।