{"_id":"5f9869978ebc3e9bd85a08db","slug":"congress-state-president-targeted-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- है कथनी और करनी में अंतर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- है कथनी और करनी में अंतर
Wed, 28 Oct 2020 12:10 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कानून व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। मल्हनी विस क्षेत्र के रामदयालगंज में पार्टी प्रत्याशी राकेश मिश्र के समर्थन में मंगलवार को आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में अंतर है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वादों को भूल गई है। किसानों, मजदूरों व नौजवानों के साथ धोखा किया है। बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। प्रदेश में किसानों का हाल ठीक नहीं है। धान क्रय केंद्रों की स्थिति खराब है। किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है। कांग्रेस जुल्म व ज्यादती के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। भाजपा सरकार हमें जेल भेजकर डराना चाह रही है, हम इससे कतई विचलित होने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश को कांग्रेस ही विकास के रास्ते पर और ले जा सकती है। कांग्रेस का समर्थन करने से ही प्रदेश का भला होगा। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि जौनपुर में किसानों की माली हालत ठीक नहीं है। चीनी मिलें बंद हैं भाजपा सिर्फ जुमले वाली पार्टी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी, मकसूद खान, सरिता पटेल, सौरभ शुक्ला, लालजी चौहान, बाबा सिंह, संजीव सिंह, इंद्रमणि दुबे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज व संचालन उस्मान अली ने किया।