{"_id":"6a3c2b62737c50cab706e338","slug":"congress-members-protest-against-the-theft-at-the-ayodhya-ram-mandir-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-157708-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अयोध्या राम मंदिर में हुई चोरी के खिलाफ कांग्रेसजनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अयोध्या राम मंदिर में हुई चोरी के खिलाफ कांग्रेसजनों का प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता। कांग्रेस
जौनपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी और दान पेटी से रुपये गायब करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में बुधवार को प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।
जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था हैं। मंदिर से चंदे और दान की लूट से हिंदुओं की आस्था को गहरा आघात लगा है। उन्होंने सरकार पर चंदा चोरों को सरकारी संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने राममंदिर में हुई चोरी का प्राथमिकी दर्ज कर हाईकोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि सरकार को राम मंदिर चोरी प्रकरण में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने चोरी हुए रामधन, चंदे, दान के पैसे, कीमती आभूषणों और शिलाओं की जांच की मांग की। खान ने न्यास द्वारा अपने चहेतों और परिवार के लोगों की नियुक्तियों की भी बारीकी से जांच कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरना प्रदर्शन को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, राकेश सिंह डब्बू, डा.राकेश मिश्र,, अनिल दुबे आजाद, लाल प्रकाश पाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर इरशाद खान,मनभावती दूबे, फैयाज हाशमी, जयप्रकाश मिश्रा, जब्बार अली सलमानी मु.ताहिर,डा.दिलीप यादव, अश्विनी मौर्या,अजय सोनकर, रोहित सोनकर आदि लोग रहे।