फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress is over in UP, Akhilesh's dreams will prove to be Mungeri Lal's dreams in the elections: Swami Prasad Maurya

यूपी में खत्म हो चुकी है कांग्रेस, चुनाव में मुंगेरी लाल के सपने साबित होंगे अखिलेश के सपने: स्वामी प्रसाद मौर्य

Fri, 07 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congress is over in UP, Akhilesh's dreams will prove to be Mungeri Lal's dreams in the elections: Swami Prasad Maurya
जौनपुर। श्रम एवं सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव का फिर से सरकार बनाने का सपना सपना ही रह जाएगा। इस बार भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पार्र्टी 300 से अधिक सीटें जीतेगी। वह बृहस्पतिवार को शहर स्थित राजमहल पैलेश राजा का फाटक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से कांग्रेस खत्म हो गई है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया अपने प्रचार करने तक नहीं निकल रही हैं। इस बार बसपा प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो जाएगी। दावा किया कि इस बार भाजपा की लड़ाई किसी दल से नहीं है। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के 500 पुत्र-पुत्रियों को साइकिल दी गई। साथ ही 4786 लाभार्थियों के खाते में 4 करोड़ की धनराशि भेजी गई। उन्होंने कहा कि साल 2009 से लेकर 2017 तक 34 लाख श्रमिकों का पंजीयन हुआ था, जिसमें महज सात लाख ही लाभार्थी थे, जबकि भाजपा की सरकार ने साढ़े चार साल में ही यह आंकड़ा एक करोड़ 30 लाख के पार पहुंचा दिया। एक लाख 25 हजार श्रमिकों की शादी कराई गई। इस दौरान राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, इंद्रजीत सिंह मौर्य, डा. चंद्रजीत मौर्य, पूर्व सभासद नीरज मौर्य, संजय मौर्य, बलराम राजभर, बृजेश कुमार मौर्य, कृष्ण दत्त मौर्य, दामोदर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed