फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress Former MLC said Sonia Gandhi living in son infatuation Rahul-Priyanka are ruining Congress

यूपी: कांग्रेस के पूर्व एमएलसी बोले- सोनिया गांधी पुत्र मोह में फंसी, राहुल-प्रियंका कांग्रेस को बर्बाद कर रहे

Thu, 30 Sep 2021 09:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Sep 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Congress Former MLC said Sonia Gandhi living in son infatuation Rahul-Priyanka are ruining Congress
यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व चेयरमैन पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व चेयरमैन पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पुत्र मोह में फंसी हैं, जिसके कारण राहुल और प्रियंका कांग्रेस को बर्बाद करने में लगे हैं। गुरुवार को वह जौनपुर जिले के शिया कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


सिराज मेहंदी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक जोकर को पंजाब की कमान सौंप दी है, जिसका खामियाजा कांग्रेस के सामने है। पंजाब में जोकर को और यूपी में लल्लू को कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया गया। दोनों ने मिलकर कांग्रेस को खत्म कर दिया है। राहुल पंजाब में कांग्रेस की लुटिया डुबाने के बाद अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का खात्मा करने पर आमादा हैं।
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह को बेइज्जत किया
उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस में उठे बवाल की सारी जिम्मेदारी राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की है। क्योंकि भाई-बहन ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बेइज्जत कर दिया। जिसकी वजह से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने त्यागपत्र दे दिया। पंजाब में चुनाव होने वाले हैं। वहां कांग्रेस बीजेपी अकाली दल से लड़ने के बजाय आपस में ही लड़ रही है। इसकी वजह कांग्रेस हाईकमान है, जो समय रहते फैसला नहीं करतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कांग्रेस को अब बचाना मुश्किल है'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बचाना अब बहुत मुश्किल है। क्योंकि पार्टी अपनी रीति नीति छोड़कर कम्युनिस्ट पार्टी के एजेंडे पर काम कर रही है। दोनों भाई-बहन को कम्युनिस्टों ने घेर रखा है। एक किताब इसी पर छपी की कम्युनिस्ट इन कांग्रेस। जिसे फिर से इन दोनों को पढ़ने की आवश्यकता है।

सिराज मेहंदी ने कहा कि यूपी सरकार साढ़े चार साल की उपलब्धियां बता रही है लेकिन वह सिर्फ कागज और मीडिया पर है। धरातल पर विकास कार्य पूरी तरह से शून्य हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ अधिकारियों को निर्देश तो देते हैं परंतु पालन करने वाले उसे हवा में उड़ा देते हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना पर प्रतापगढ़ में हुए मुकदमे की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण की हाईकोर्ट के जज से जांच कराई जाए ताकि वास्तविक सच्चाई सामने आए। इस दौरान मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष परवेज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed