जौनपुर: प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद की बिगड़ी तबीयत, एयर एबुंलेंस से गए दिल्ली
कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व जौनपुर सदर से पार्टी के प्रत्याशी नदीम जावेद इन दिनों खुद के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। शुक्रवार दोपहर प्रचार के तबीयत खराब हो गई।
विस्तार
जौनपुर सदर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व विधायक नदीम जावेद की शुक्रवार की दोपहर प्रचार के दौरान तबीयत खराब हो गई। उन्हें शहर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। उनका मेंदाता अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शनिवार सुबह मिली सूचना के मुताबिक, उनकी हालत में अब सुधार है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आप सभी के आशीर्वाद और दुआओं से पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। जौनपुर की महान जनता के बीच जल्द वापस आऊंगा। ढेर सारी दुआओं और आशीर्वाद के लिए आप सभी का शुक्रिया।
आया था माइनर हार्ट अटैक
कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व जौनपुर सदर से पार्टी के प्रत्याशी नदीम जावेद इन दिनों खुद के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उनके सीने में तेज दर्द होने की शिकायत हुई। जिसके बाद वह शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गए।
जहां इलाज करने वाले डाक्टर ने बताया कि माइनर हार्ट अटैक था। लेकिन, इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें काफी आराम मिल गया था। परिवार के लोग फिर से जांच कराना चाहते थे, इसलिए उन्हें मेदांता ले गए।
जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने बताया कि पूर्व विधायक नदीम जावेद के सीने में दर्द, प्लेटलेट में कमी और शुगर को लेकर दिक्कत बढ़ गई थी। इस कारण वह एयर एबुलेंस से शाम पांच बजे दिल्ली स्थित मेंदाता अस्पताल के लिए चले गए। हम सब उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे हैं।