फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress blew Minister Narendra Modi's effigy

कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला

Tue, 28 Jul 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 28 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Congress blew Minister Narendra Modi's effigy
पंजाब में आतंकी घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर के खरका कालोनी स्थित गांधी तिराहे के पास पीएम मोदी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब तब देश की सीमा पर आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ ने भी घटना का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। पीएम मोदी का पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ता जुलूस के साथ कांग्रेस के जिला कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, जन्मेजय सिंह, सद्दाम सलमानी, शालिनी सिंह,

 पुष्पा चौबे, शब्बल अंसारी,  संतोष वर्मा, राजीव, दीपक, नसीम अहमद, बदरू अंसारी, लालबाबू, धर्मेंद्र, दीनानाथ आदि मौजूद थे। उधर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ ने भी आतंकी घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते


 ही संघ ने साधारण सभा की बैठक की और घटना की निंदा की। इस मौके पर अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महामंत्री राधेश्याम निषाद, यतींद्रनाथ त्रिपाठी, विजयप्रताप सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed