फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Complaint of plowing the wheel in the resolution day

समाधान दिवस में चकमार्ग जोतने की शिकायत

Sun, 23 Oct 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Complaint of plowing the wheel in the resolution day
जौनपुर। जिले में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को विभिन्न विभागों से 16 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए विभागों को सौंप दिया गया। बदलापुर में चकमार्ग जोतने का मामला आया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने चकमार्ग को जोतकर अपने खेत में मिला लिया है।
विज्ञापन

बदलापुर: तहसीलदार राकेश कुमार की देखरेख में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व विभाग से तीन प्रार्थना पत्र आए जिसे निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। टीम बनाकर तीनों मामले का निस्तारण करने को कहा गया। भूमि विवाद का मामला छाया रहा। चकमार्ग जोतने का मामला भी समाधान दिवस में आया। आवेदन कर्ता ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने चकमार्ग को भी जोत लिया है। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण कर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहगंज: कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी अंकित कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एक प्रार्थना पत्र आया। जिसका निस्तारण नहीं हुआ। निस्तारण के लिए विभाग को सौपकर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह, प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, उपनिरीक्षक जनार्दन यादव, लेखपाल राकेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकत: क्षेत्रा धिकारी गौरव वर्मा की देखरेख में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। केवल एक आवेदन पत्र आया। जिसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को सौंप दिया। मौके पर इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, तहसीलदार अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

मड़ियाहूं: कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार राम सुधार राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर 11 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। मौके पर एक का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग को देकर जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed