फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Community health center came into action after getting call from district magistrate

Jaunpur : जिलाधिकारी के फ़ोन आते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया हरकत में, वार्ड ब्वॉय की लापरवाही

Sun, 05 Jan 2025 11:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2025 11:14 PM IST
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी गायब हो गए जिससे दवा वितरण पूरी तरह बाधित हो गया। जिसके बाद तीमारदारों ने जिलाधिकारी को जानकारी दी और तत्काल आदेश के बाद मरीजों को राहत मिली और मामले में जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Community health center came into action after getting call from district magistrate
अस्पताल में अव्यवस्था के बाद सीएमओ का एक्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड में वार्ड ब्वॉय रवि चौधरी और आनंद पांडेय की लापरवाही से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शराब के नशे में चूर दोनों कर्मचारी ड्यूटी के दौरान चाभी लेकर गायब हो गए, जिससे प्रिंटर, फार्मासिस्ट, इमरजंसी कक्ष बंद हो गया। इस कारण दवाइयों का वितरण और मेडिकल संबंधी आवश्यक सेवाओं का काम पूरी तरह बाधित हो गया। 

विज्ञापन


शाम 5 बजे से मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए कतार में खड़े रहे। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सुनील कुमार सरोज ने वार्ड अतुल पाठक वार्ड ब्वॉय को फोन किया, लेकिन फोन पर उनकी पत्नी ने उठाया बताया कि वह शराब के नशे में हैं और चाभी अतुल चौधरी के माध्यम से भेजने की बात कही। स्थिति और बिगड़ने पर स्थानीय नागरिक जितेंद्र नाथ राय ने जिलाधिकारी और सीएमओ को फोन कर अस्पताल की अव्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और किसी तरह इमरजेंसी, फार्मासिस्ट, और ओपीडी कक्ष को खोलने का प्रयास शुरू हुआ। रात करीब 9 बजे वार्ड ब्वॉय अतुल चौधरी चाबी लेकर पहुंचा, तब जाकर मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। हालांकि, तब तक कई मरीज बिना इलाज के लौट चुके थे। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पूछने पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश चंद्र ने कहा इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed