फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Common man and public representatives will decide their favorite tourist destination

Jaunpur News: आम आदमी से लेकर जनप्रतिनिधि तय करेंगे अपना पसंदीदा पर्यटन स्थल

Thu, 21 Nov 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Common man and public representatives will decide their favorite tourist destination
जिले में आम आदमी से लेकर जनप्रतिनिधि तक राज्य में स्थित अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल बताएंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने महा अभियान शुरू किया है, जो 25 नवंबर तक चलेगा। सभी जिलों के प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। लोग पोर्टल पर डिटेल भरने के बाद अपनी तस्वीर, रील्स आदि अपलोड कर सकेंगे। इसके लिए क्यूआर कोड बनाया गया है। महाभियान में सबसे अधिक योगदान देने वाले आकर्षक उपहार पाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से देखो अपना देश पीपल्स चॉइस-2024 अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े स्थल, ऐतिहासिक, प्राकृतिक विरासत और वन्य जीव आदि सर्वश्रेष्ठ पर्यटक स्थलों के संबंध में आम लोगों की राय जानना है। ताकि इन स्थलों को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा सके।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के पोर्टल पर फाॅर्म भर कर अपने पसंदीदा पर्यटन आकर्षण को बता सकते हैं। साथ ही हाल में कहां घूमे हैं, कहां घूमने की योजना बना रहे हैं। इसी तरह अन्य सूचनाएं दर्ज करनी होंगी। प्रदेश में इसे महाभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इसके लिए सामान्य अधिकारी से लेकर मंत्री, सांसद, विधायक अन्य जनप्रतिनिधि, अफसर, छात्र-छात्राएं, पर्यटक सहित अन्य लोगों को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाभियान में जिले सभी युवा पर्यटन क्लबों के सदस्यों, छात्र-छात्राओं सहित ऐसे लोगों को शामिल किया जा रहा है जो कि पर्यटन स्थलों पर घूमकर लौटे हैं या फिर घूमने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा भ्रमण के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी राय दे सकें। प्रदेश के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह इस महाभियान को गंभीरता से लें। जन सामान्य, पर्यटकों, छात्र-छात्राओं के अलावा जनप्रतिनिधि, सभी अधिकारीगण आदि से उपरोक्त पोर्टल पर दिए गए फॉर्म को भरवाना है। इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी ने हीलाहवाली की तो वेतन काटने सहित अन्य कार्रवाई जाएगी। इसके लिए पत्र जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed