फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Command of security in hand of SI at highly sensitive centers

अति संवेदनशील केंद्रों पर एसआई के हाथ में सुरक्षा की कमान

Wed, 14 Apr 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Command of security in hand of SI at highly sensitive centers
जौनपुर। पंचायत चुनाव में घोषित किए गए अति संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस बल और होमगार्ड के जवानों के साथ दरोगा की तैनाती रहेगी। संवेदनशील और सामान्य बूथों पर भी सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम होंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 1798 मतदान केंद्रों में से 358 को अति संवेदनशील मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है। 226 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। सामान्य केंद्र पर एक सिपाही और एक होमगार्ड की ड्यूटी होगी जबकि संवेदनशील केंद्र पर दो आरक्षी और दो होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। अति संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस और होमगार्ड के साथ दरोगा की भी तैनाती रहेगी। पंचायत चुनाव में सुरक्षा के लिए 497 दरोगा, 4721 दीवान और सिपाही, 436 रिक्रूट आरक्षी, 5174 होमगार्ड और पीआरडी के जवान तैनात रहेंगे। इनके अलावा दो कंपनी अर्द्धसैनिक बल और चार कंपनी पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। चुनाव ड्यूटी में जिले के अलावा गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी समेत वाराणसी जोन के सभी जिलों से 14 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed