फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Combine harvesters will be sealed without a super straw management system

बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगे कंबाइन हार्वेस्टर होंगे सीज

Sat, 05 Sep 2020 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Combine harvesters will be sealed without a super straw management system
जौनपुर। बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगे कंबाइन हार्वेस्टर धान के फसलों की कटाई नहीं कर पाएंगे। अगर वे धान की कटाई करते पाए गए तो कंबाइन हार्वेस्टर को सीज करने का कार्य किया जाएगा। कारण जिससे फसलों के अवशेष किसान जला नहीं पाए। सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम से फसलों के अवशेषों को छोटे-छोटे टुकड़े कर खेत में मिला देगा।
विज्ञापन

किसान फसलों के अवशेषों को खेतों में नहीं जला सकें, इसके लिए सरकार ने जुर्माना लगाने सहित कई ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया है। जिसमें दो एकड़ से कम अवशेष जलाने पर ढाई हजार रुपया, दो से लेकर पांच एकड़ तक पांच हजार रुपया और पांच एकड़ से उपर 15 हजार रुपया जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है। साथ ही बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगे कंबाइन हार्वेस्टर से धान के फसलों की कटाई करने पर कंबाइन हार्वेस्टर को सीज करने का भी फरमान जारी किया गया है। बता दें कि जिले में कुल 22 कंबाइन हर्वेस्टर मशीन हैं, जो जिले में फसलों की कटाई करने का कार्य करते हैं। जिले में कुल दो लाख 30 हजार 364 हेक्टेयर में खरीफ के फसल की खेती की गई है। जिसमें एक लाख 43 हजार 145 हेक्टेयर में धान के फसल की खेती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed