फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Colleges with the number of 70 girl students in UG and 100 in PG will become self centers

Jaunpur News: यूजी में 70 व पीजी में100 छात्राओं की संख्या वाले कालेज बनेंगे स्वकेंद्र

Sat, 21 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Colleges with the number of 70 girl students in UG and 100 in PG will become self centers
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की बैठक में केंद्रों के लिए मानक तय किए गए। नया मानक तय होने के कारण देर शाम तक केंद्रों की सूची जारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

परीक्षा समिति ने तय किया कि ऐसे कालेज जिनमें स्नातक की पढ़ाई होती है उसमें छात्रों की संख्या यदि 70 है तो भी उसे छात्राओं के लिए स्वकेंद्र बनाया जाएगा। लेकिन ऐसे कालेज स्नातक और परास्नातक दोनों की कक्षाएं चलती हैं उनमें छात्राओं की संख्या 100 होने पर ही केंद्र बनाएं जाएंगे। परीक्षा केंद्र तय नहीं पाने की दशा में 24 और 25 जनवरी को होने वाली यूजी की सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि बदल दी गई। इन दो तिथियों में होने वाली परीक्षाएं बाद में कराई जाएंगी। सेमेस्टर परीक्षाएं 27 जनवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने कहा कि स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ की मांगों को लेकर परीक्षा केंद्र के लिए नया मानक तय किया गया। जिसके कारण परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूपनहीं दिया सकाहै। श निवार को सूची जारी कर दी जाएगी। यूजी स्तर के कालेजों पर 70 छात्राओं की संख्या पर केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है, जबकि पीजी के लिए 100 छात्र संख्या तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed