फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Collectorate employees will now have Icard

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के पास अब होगा आईकार्ड

Thu, 05 Mar 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Collectorate employees will now have Icard
जौनपुर। कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मचारियों के पास अब पहचान पत्र होगा। जिसमें उसके पटल सहित पदवार विवरण उपलब्ध रहेगा। जिससे उनकी पहचान हो सके। इसके पहले उनके पास कोई भी पहचान पत्र नहीं था। जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाती थी। उनको दिक्कत का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में लगभग 300 कर्मचारी तैनात हैं। इन कर्मचारियों का कोई आई कार्ड नहीं बनाया गया था। चाहे चुनाव हो या फिर अन्य किसी प्रकार का कोई कार्यक्रम हो, उसमें वे अपनी सहभागिता करते थे तो उनकी पहचान नहीं हो पाती थी। इस कारण वे कई बार सरकारी कार्यक्रमों में सहभाग नहीं कर पाते थे। साथ ही अफसरों को भी उनके पदवार व पटल के बारे में जानकारी नहीं हो पाती थी। ऐसे में अफसरों व कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसको गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मचारियों का परिचय पहचान पत्र (आई कार्ड) बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कर्मचारियों को विवरण जुटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उनको शीघ्र ही आई कार्ड उपलब्ध हो जाएगा। जिसका प्रयोग भी वे धड़ल्ले से कर सकेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मचारियों की किसी भी समय पहचान किया जा सके। इसके लिए उनका आई कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा। उनका विवरण जुटाया जा रहा है। इसके बाद उनको आई कार्ड उपलब्ध करा दी जाएगी। - रामप्रकाश, एडीएम वित्त व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed