फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Collectorate Advocates Association officials take oath

कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Collectorate Advocates Association officials take oath
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को गुरुवार को अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने नव निर्वाचित अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, महामंत्री आनंद मिश्रा समेत संयुक्वत मंत्री, कोषाध्यक्ष, लेखापरीक्षक, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाना और बार व बेंच के बीच समन्यवय स्थापित करना और अधिवक्ता समाज के मान सम्मान की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता में होगी।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष व महामंत्री ने मुख्य चुनाव अधिकारी एवं सहयोगी सहायक चुनाव अधिकारी के प्रति निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अधिवक्ता समिति की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। शपथ ग्रहण समारोह को कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव, केदारनाथ यादव, जयंती प्रसाद मिश्रा , रामफेर उपाध्याय ने भी संबोधित किया । सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रति शुभकामनाएं दी। अंत में महामंत्री आनंद मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र नारायण सिंह एडवोकेट ने किया। समारोह में राम आसरे दुबे, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र नाथ शुक्ला , सूर्यमणि चौबे, बृजमोहन शुक्ला ,अभिनव सिंह, हीरामणि यादव, हीरालाल सोनिया , राजेंद्र प्रसाद प्रजापति समेत सैकड़ों अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed