{"_id":"58e29f584f1c1bf0125b4707","slug":"collapsed-the-under-building-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया ढही, जेई घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया ढही, जेई घायल
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर पुलिया गिरने के बाद मलवा हटाती जेसीबी ।
वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के चकपटैला गांव के पास बन रही पुलिया सोमवार को सुबह अचानक ढह गई। वहां काम कर रहे मजदूर बाल बाल बच गए जबकि एक प्राइवेट जेई नीरज सिंह को हल्की चोट आई है। इस घटना से एनएचआई को करीब 50 लाख की क्षति हुई है। घटना की खबर मिलते ही एनएचआई के जिम्मेदार अफसर मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
वाराणसी सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। बक्शा थाना क्षेत्र के चकपटैला गांव के पास बाईपास का निर्माण हो रहा है। इसी गांव में अंडरग्राउंड रास्ते के लिए पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 15 मीटर लंबी पुलिया की ढलाई का कार्य चल रहा था। सोमवार की सुबह ढलाई का काम चल रहा था इसी दौरान पुलिया अचानक ढह गई। वहां काम पर लगे मजदूर बाल बाल बच गए। जबकि मलबे की चपेट में आने से प्राइवेट जेई घायल हो गया।
आनन फानन में मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगा दी गई।
इस घटना से विभाग को करीब 50 लाख की क्षति होने का अनुमान है। घटना की सूचना पर जगह-जगह काम करवा रहे ठीकेदार, प्रोजेक्ट मैनेजर, जेई मौके पर पहुँच गए। जेसीबी से दर्जनों मजदूरों के साथ आनन-फानन में मलबा हटवाना शुरू कर दिया गया। पुलिया ढहने के दौरान ऊपर मौजूद प्राइवेट जेई नीरज सिंह घायल हो गए। उनके चेहरे पर चोट आई है। एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया।