फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Coaching teacher raped student

Jaunpur News: कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

Fri, 08 Mar 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Coaching teacher raped student
शाहगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक ने दुष्कर्म किया। घटना जनवरी की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म व पाॅस्को एक्ट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी नगर के एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने जाती थी। कोचिंग सेंटर पर मौजूद शिक्षक ने बीते 28 जनवरी 2024 को किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शिक्षक ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब कोचिंग में कोई नहीं था। किशोरी ने आपबीती परिवार के लोगों को बताई। लोकलाज के चलते परिजन इसकी शिकायत से बचते रहे। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की रात दुष्कर्म व पाॅस्को एक्ट से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने मुख्य आरोपी कोरवलिया गांव निवासी फरदीन अहमद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके भाई नईम अहमद व भाभी नाजिश नईम उर्फ मोना को षड़यंत्र के आरोप में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed