फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CMO inspected CHC Muftiganj and reprimanded for irregularities.

Jaunpur News: सीएचसी मुफ्तीगंज का सीएमओ ने किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार

Sat, 09 May 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
CMO inspected CHC Muftiganj and reprimanded for irregularities.
मुफ्तीगंज। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर और वार्ड में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सफाईकर्मी नासिर अहमद, राहुल और चंदन के साथ वार्ड बॉय अमित कुमार व अशोक कन्नौजिया को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने अधीक्षक डॉ. शशिकांत पटेल को स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे मशीन खराब पाई गई। इस पर अधीक्षक ने बताया कि मशीन ठीक कराने के लिए विभाग को दो बार बताया जा चुका है। वहीं पैथोलॉजी विभाग में मशीनों पर धूल जमी मिली और कई जांचें नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही थीं। इस पर सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर को व्यवस्थित रखने तथा साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।ओपीडी में डॉ. नेहा प्रसाद और डॉ. अश्विनी पाल मरीजों का उपचार करते मिले, हालांकि उनका ओपीडी रजिस्टर अधूरा पाया गया। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए रजिस्टर नियमित रूप से पूर्ण भरने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि निरीक्षण में अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, लेकिन साफ-सफाई और कुछ तकनीकी कमियां सामने आई हैं, जिन्हें शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed