फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CMO and DTO distributed nutrition packets to the patients of the adopted Thakurbari

Jaunpur News : गोद लिए गए ठाकुरबाड़ी के मरीजों को सीएमओ और डीटीओ ने बांटी पोषण पोटली, बढ़ाया मरीजों का हौसला

Thu, 20 Mar 2025 06:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 20 Mar 2025 06:58 PM IST
सार

जौनपुर में सामाजिक संस्था के साथ जुड़कर सीएमओ और डीटीओ ने पोषण पोटली बांटी इसके साथ ही टीबी हारेगा देश जीतेगा गाकर मरीजों का हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन
CMO and DTO distributed nutrition packets to the patients of the adopted Thakurbari
जनता को राहत की पोटली देते निजी संस्था के लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ स्थित मुख्यालय पर गुरुवार को संस्था द्वारा गोद लिए गए 186 टीबी मरीजों को मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह तथा डीटीओ डॉ विशाल सिंह यादव ने पोषाहार वितरित किया।

विज्ञापन


इसमें अक्टूबर माह में गोद लिए गए 75 मरीजों को छठी बार, जनवरी में गोद लिए गए 58 मरीजों को दूसरी बार तथा फरवरी में गोद लिए गए 53 मरीजों को पहली बार पोषाहार बांटा गया था।  लोगों की विशेष मांग पर सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने हम होंगे कामयाब, टीबी हारेगा, देश जीतेगा एक दिन गीत गाया।
विज्ञापन


उनके साथ प्रतिभाग करने वालों ने भी इस गीत को साथ-साथ दोहराया। सीएमओ डॉ लक्ष्मी ने कहा कि टीबी खत्म करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। टीबी रोग के खात्मे के लिए 100 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका मकसद टीबी रोगियों की पहचान कर ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट के माध्यम से टीबी रोकने की कोशिश करना तथा टीबी से होने वाली मौतों में कमी लाना है। टीबी फ्री ग्राम पंचायत के बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि अब बहुत से गांव टीबी मुक्त हो रहे हैं।

आशा है कि हम अपने लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। उन्होंने टीबी मरीजों को अपना कोर्स पूरा करने तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तथा सीएचओ से संपर्क करने की सलाह दी। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ विशाल सिंह यादव ने संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह से 2017 में जिलाधिकारी डॉ अरविन्द मलप्पा बंगारी के समय हुई मुलाकात का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दवा, जांच, उपचार और डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में एक हजार रुपए दिए जाते हैं लेकिन टीबी मरीजों के पोषक के लिए बांटी जाने किट की व्यवस्था डॉ अंजू सिंह ही करती हैं जिसके लिए वह लगातार सक्रिय हैं।

उन्होंने कहा कि टीबी कोई बहुत बड़ी बीमारी नहीं है। अब इसका मुफ्त में और इलाज पूरी तरह से सफल इलाज हो रहा है। उन्होंने मरीजों को समय से दवा खाते रहने और डीबीटी चेक करते रहने की सलाह दी। संस्था प्रमुख डॉ. अंजू  सिंह ने बताया कि संस्था लगातार जौनपुर और बिहार के छपरा जिले में संस्था द्वारा गोद लिए गए।

टीबी मरीजों को लगातार छह माह तक पोषाहार देकर उनका नियमित , फ़ालोअप तथा जागरूक करने के लिए सतत प्रयास कर रही है। इसके लिए विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, झुग्गी-बस्तियों में भी लगातार जाकर जागरूक कर रही है।

सभी के सामूहिक प्रयास से ही प्रधानमंत्री का सपना पूरा होगा। उन्होंने सभी को टीबी मुक्त समाज बनाने तथा इस बीमारी से लड़ने में अपने प्रयासों को मजबूत करने की आवश्यकता जताई ताकि अभियान सफल। उन्होंने विश्व क्षय दिवस पर 24 मार्च को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।


  इस दौरान टीबी मरीजों का वजन किया गया और उनका फलोंअप लिया गया जिससे मरीजों के वजन में बढ़ोतरी होने का पता चला।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित करके किया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत कंचन ने गाया। संचालन सौम्या सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed