फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PU quiz: Sahil got first place and Anshuman got second

पूविवि : क्विज में साहिल प्रथम और अंशुमान को मिला द्वितीय स्थान

Fri, 30 Oct 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
PU quiz: Sahil got first place and Anshuman got second
: क्विज प्रतियोगिता के विद्यार्थियों के साथ मौजूद प्रो. सौरभ पाल।स्रोत:पूविवि
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में बृहस्पतिवार को एआई एंड ऑटोमेशन इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज में साहिल प्रथम और अंशुमान को मिला द्वितीय स्थान मिला। प्रतियोगिता में बीटेक और डिप्लोमा के लगभग 41 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऑटोमेशन और आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों से संबंधित अपनी जानकारी एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) प्रो. सौरभ पाल के निर्देशन में विभागीय एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी कमेटी द्वारा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में साहिल श्रीवास्तव ने प्रथम, अंशुमान यादव ने द्वितीय तथा मानस द्विवेदी और अवनीश कुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रो. सौरभ पाल ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रो. सौरभ पाल ने कहा कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स और ऑटोमेशन के व्यापक उपयोगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक औद्योगिक व्यवस्था में इन तकनीकों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। प्रो. संदीप कुमार सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सकारात्मक, जिम्मेदार और रचनात्मक उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। प्रतियोगिता का संचालन विभागीय एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी कमेटी के समन्वयक सुबोध कुमार, सह-समन्वयक हिमांशु तिवारी तथा सदस्य डॉ. नवीन चौरसिया और मो. रेहान के सहयोग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed