{"_id":"61a7bba5dca3a87f272b96a4","slug":"cm-s-possible-program-postponed-preparations-continue-jaunpur-news-vns6255637146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का संभावित कार्यक्रम टला, तैयारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का संभावित कार्यक्रम टला, तैयारी जारी
विज्ञापन
मछलीशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पांच दिसंबर को जनपद में आने का कार्यक्रम फिलहाल टल गया है। अधिकारियों की माने तो सीएम का यह कार्यक्रम लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा को देखते हुए टाल दिया गया है। हालांकि संभावना है कि वह इसी माह के पहले पखवारे में आ सकते हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन अपने स्तर से तैयारियों में जुटा हुआ है। बुधवार को रोडवेज परिसर में सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई कार्य कराया गया।
लोक सेवा आयोग द्वारा पांच दिसंबर को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 5 दिसंबर को जौनपुर समेत प्रदेश के 22 जिलों में आयोजित की गई है। इसके लिए जनपद के 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में 21 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को शामिल होना है। इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मछलीशहर में कार्यक्रम तय हो गया। हालांकि परीक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री का संभावित दौरा टाल दिया गया है लेकिन प्रशासनिक स्तर से तैयारी चल रही है। संबंधित विभागों से लोकार्पण और शिलान्यास कराने वाली परियोजनाओं की सूची तैयार कराई जा रही है। बुधवार को ब्लाक से 10 सफाई कर्मचारी फौजदार इंटर कालेज के मैदान की सफाई के लिए लगाए गए थे। नगर पंचायत द्वारा बस स्टैंड परिसर की सफाई के लिए अपने कर्मचारियों को लगाया गया था। दोपहर बाद कर्मचारी पूरी ताकत से कार्यक्रम स्थल को साफ करने में जुट गए। इसी बीच मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित होने की खबर पर ऊहापोह की स्थिति बनी रही। बहरहाल कर्मचारियों द्वारा सफाई का कार्य जारी रखा गया।