फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM reached Jaunpur said The previous government used to put dacoity in the government treasury

जौनपुर पहुंचे सीएम बोले: पिछली सरकार सरकारी खजाने में डालती थी डकैती  

Mon, 20 Dec 2021 10:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Dec 2021 10:27 PM IST
सार

सीएम ने मछलीशहर के फौजदार इंटर कालेज में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नया भारत का नया उत्तर प्रदेश, जिसमें सभी का विकास किया जा रहा और भ्रष्टाचार का उन्मूलन भी किया जा रहा है

विज्ञापन
CM reached Jaunpur said The previous government used to put dacoity in the government treasury
जौनपुर में मछलीशहर के फौजदार इंटर कॉलेज में भीड़ का अभिवादन करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्वनाथ कॉरिडोर से धार्मिक क्षेत्र के साथ अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई है। बेटी, युवा, श्रमिक, मजदूर, महिला सभी का सम्मान सरकार की ओर से किया जा रहा है। काशी धाम व अयोध्या मंदिर का निर्माण हो जाने से भारत को नया रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


नया भारत का नया उत्तर प्रदेश, जिसमें सभी का विकास किया जा रहा और भ्रष्टाचार का उन्मूलन भी किया जा रहा है।  कहा कि पिछली सरकार सरकारी खजाने में डकैती डालती थी। सीएम ने मछलीशहर के फौजदार इंटर कालेज में जन सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


 सीएम ने कहा कि अब वंशवाद के नाम पर राजनीति करने वालों का बोरिया बिस्तर बंधने लगा है। पहले नौकरियों के नाम पर विज्ञापन निकलते ही वसूली शुरू हो जाती थी। एक परिवार के लोग झोला लेकर निकल जाते थे। आज ऐसा नहीं हो रहा है। हमारी सरकार ने युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरी दी, लेकिन कहीं से भी वसूली या पैसे की मांग की शिकायत नहीं आई। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार बनी तो आजादी के बाद क्रांतिकारी कार्य सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर किया गया। राम वन गमन मार्ग का कार्य प्रारंभ हो रहा है। जौनपुर को अन्य जनपदों से जोड़ा जा रहा है। कृषि उत्पादन और कृषकों को विश्व से जोड़ने का कार्य गडकरी के नेतृत्व में किया गया। जलीय मार्ग हल्दिया से वाराणसी पूरा किया गया है। जौनपुर की इमरती ने विश्व में पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय भारत में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य हुआ है, जो नजीर है।

समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए योजना शुरू की गई। जिले में कोविड महामारी के समय सर्वाधिक प्रवासी जौनपुर में आए। गांव के विकास की गति बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। विधवा, वृद्धा पेंशन के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई। जनपद में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों की पढ़ाई का प्रारंभ होने वाली है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार सरकारी खजाने में डकैती डालती थी। शासन की योजनाओं का लाभ सिर्फ चहेतों को दे दिया जाता था। गरीब व किसान तो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहते थे।,लेकिन भाजपा सरकार में आज हर गरीब व किसान को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed